in

मत खोलिए यह लिंक वरना खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

मत खोलिए यह लिंक वरना खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

मत खोलिए यह लिंक वरना खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

लालच देते हुए आता है ये लिंक, क्या आप इस खतरे से सुरक्षित हैं ?

देखें कौन सा है ये खतरनाक लिंक

TROWS

बढ़ती टेक्नोलॉजी के दौर में हम जैसे जैसे अधिक से अधिक सुविधाएं जुटा रहे हैं, तो उसी क्रम में हमारे आसपास नयी-नयी समस्याएं भी लगातार पैदा हो रही है इन सभी समस्याओं में एक सबसे बड़ी समस्या है साइबर ठगी।

आप प्रतिदिन समाचार पत्रो अथवा सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें पा जाते होंगे जिनमें किसी न किसी के साथ साइबर ठगी हो गई होगी। सवाल यह है कि क्या आप इस खतरे से सुरक्षित हैं ?

यदि नहीं तो आपको भी यह खतरे का अंदाजा लगा कर खुद को सुरक्षित करना होगा। हम आपको एक ऐसे ही लिंग के बारे में बताने जा रहे हैं जिस पर क्लिक करते ही आप साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं।

Doon valley school

टैक्स रिफंड का लालच देते हुए आता है ये लिंक

अमेरिका और फ्रांस में बैठे साइबर क्रिमिनल्स भारत के लोगों से इनकम टैक्स रिफंड के बहाने ठगी कर रहे हैं, साइबर पीस फाउंडेशन और साइबर सिक्योरिटी फर्म ऑटोबाट की रिपोर्ट बताती है कि साइबर ठग लोगों को अपना निशाना बनाने के लिए एक मैसेज भेज रहे हैं और इस मैसेज में इनकम टैक्स रिफंड का लालच दिया जाता है।

JPERC 2025

पैसे को प्यार करने वाले लोग अपने टैक्स को वापस पाने के चक्कर में लिंक पर क्लिक करते हैं और मांगी गई जानकारी उपलब्ध करवाकर साइबर ठगी का शिकार बन जाते हैं।

यह है वह खतरनाक लिंक

आपको अपने आप को बचाकर रखने के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि वह कौन सी लिंक है जो आपके खाते को खाली कर सकने की क्षमता रखती है उस लिंक का पता // 204.44.124 [ . ] 160 / ITR . है।

आप जैसे ही इस लिंक पर क्लिक करेंगे तुरंत एक टैक्स ई फाइलिंग पेज खुलेगा इस पेज पर आपसे आपके बैंक की पूरी डिटेल मांगी जाएगी और आपके खाते से रकम उड़ा दी जाएगी।

अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आता है तो उस पर किसी भी सूरत में क्लिक न करें और किसी भी लालच में न पड़ें अन्यथा अपना सब कुछ गंवा बैठेंगे।

Written by Newsghat Desk

सड़क के बदहाली पर गुस्साए लोगों ने NH-707 पर किया चक्का जाम

सड़क के बदहाली पर गुस्साए लोगों ने NH-707 पर किया चक्का जाम

हिमाचल में आज रात 12 बजे से नहीं चलेगी HRTC बसें, कर्मचारी रहेंगे 24 घंटे की हड़ताल पर

हिमाचल में आज रात 12 बजे से नहीं चलेगी HRTC बसें, कर्मचारी रहेंगे 24 घंटे की हड़ताल पर