in

हिमाचल में आज रात 12 बजे से नहीं चलेगी HRTC बसें, कर्मचारी रहेंगे 24 घंटे की हड़ताल पर

आंदोलन के तहत करेंगें 21 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर निगम प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एचआरटीसी कर्मचारियों की संयुक्त समन्वय समिति ने मांगों के समर्थन में 18 अक्टूबर को प्रदेश के साथ-साथ सिरमौर जिला में बसें न चलाने का ऐलान किया है।

चालक, परिचालक सहित वर्कशाप के कर्मचारी काम छोड़कर हड़ताल पर रहेंगे। एचआरटीसी कर्मचारी संघ ने प्रदेश में गेट मीटिग के माध्यम से प्रबंधन और सरकार को चेताया कि यदि उनकी 21 सूत्रीय मांगें नहीं मानी गई, तो वह आने वाले दिनों में अपने आंदोलन को तेज करेंगे। इसमें प्रदेशभर के करीब 10 हजार कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

BKD School
BKD School

नाहन बस स्टैंड के अड्डा प्रभारी एवं कर्मचारी नेता सुखराम ठाकुर ने बताया कि निगम के कर्मचारी अपने वित्तीय लाभ को लेकर पिछले करीब एक माह से आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेश सरकार और प्रबंधन उनकी मांगों को लेकर अनदेखा कर रहा है। इसके बाद एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति ने 14 सितंबर को धरना दिया था। प्रबंधन ने एक माह के भीतर मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था। अभी तक प्रबंधन एक मांग पूरीं की है।

उन्होंने कहा कि इसलिए आज रात 12 बजे से कल रात 12 बजे तक 18 अक्टूबर को 24 घंटे काम छोड़ो आंदोलन करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि एचआरटीसी कर्मचारियों की कई मांगे हैं। इसमें 15 फीसद डीए, 13 फीसद आईआर, 35 महीने का नाइट ओवर टाइम, एरियर, जीपीएफ, मेडिकल अलाउंस, पेंशनर को पेंशन नहीं मिल रहा है। सरकार ने 450 पीसमील कर्मचारियों को अनुबंध पर लाया है। जबकि एचआरटीसी के 950 कर्मचारियों को अनुबंध पर नहीं लाया गया है।

उन्होंने कहा कि यदि प्रबंधन 18 तारीख को भी उनकी 21 सूत्रीय मांगें नहीं मानी गई तो कर्मचारी अपना आंदोलन तेज करेगी और कर्मचारी आने वाले दिनों में मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे।

Written by

मत खोलिए यह लिंक वरना खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

शिलाई में छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, युवक की तस्वीर भी की थी पुलिस ने जारी

शिलाई में छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, युवक की तस्वीर भी की थी पुलिस ने जारी