in

शर्मनाक वारदात : घर में घुस कर महिला के कपड़े फाड़े…

शर्मनाक वारदात : घर में घुस कर महिला के कपड़े फाड़े…

शर्मनाक वारदात : घर में घुस कर महिला के कपड़े फाड़े…

4 के खिलाफ एफआईआर, पढ़े क्या है पूरा मामला…

TROWS

उपमंडल पांवटा साहिब की राजबन पुलिस चौकी के तहत एक महिला के साथ शर्मनाक वारदात पेश आई है। महिला ने पुलिस चौकी में शिकायत सौंपते न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात अफसाना (26) पत्नी अब्दूल खान गांव भजौन उपतहसील कमरऊ ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी। जबकि उसका पति लैबोरेट कम्पनी नारीवाला में डयूटी पर गया था।

इस दौरान रात को समय 11.30 बजे उसके घर पर गुलाम हाजम, अनवर, पिंकू, जाकर हुसैन ने आकर मारपीट की और कपडे फाड दिए।

Doon valley school

वे इस शर्मनाक वारदात को अंजाम देते हुए कह रहे थे कि तुम हमारी शादी में बुलाने से नहीं आए हैं। मारपीट के दौरान महिला के शरीर में चोटें आई हैं।

उसने बताया कि उसके सास ससुर घर में बिमार है। अतः मामले में कारवाई करते हुए उसे न्याय दिलवाया जाए।

JPERC 2025

उधर महिला की शिकायत पर पुलिस ने कारवाई करते हुए आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में जांच कर कारवाई की जा रही है।

Written by Newsghat Desk

स्थिर हुई दालों की क़ीमत, बाजार में आई रौनक

स्थिर हुई दालों की क़ीमत, बाजार में आई रौनक

10 दिसंबर को धर्मशाला में जुटेंगे 1 लाख स्वर्ण समाज के लोग…

10 दिसंबर को धर्मशाला में जुटेंगे 1 लाख स्वर्ण समाज के लोग…