in

सतौन डिग्री कॉलेज को लेकर बलदेव तोमर ने किया भूमि का निरीक्षण

सतौन डिग्री कॉलेज को लेकर बलदेव तोमर ने किया भूमि का निरीक्षण

सतौन डिग्री कॉलेज को लेकर बलदेव तोमर ने किया भूमि का निरीक्षण

जल्द होगी अधिसूचना जारी : बलदेव तोमर

गिरिपार क्षेत्र के मुख्य द्वार सतौन में डिग्री कॉलेज खोलने को लेकर खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने भूमि के लिए निरीक्षण किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 31 मार्च को अपने कफोटा दौरे के दौरान सतौन में डिग्री कॉलेज व सब तहसील खोलने की घोषणा की थी। जिसके बाद सरकार ने सतौन डिग्री कॉलेज को लेकर सर्वे रिपोर्ट मंगवाई है।

सोमवार को खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन में जमीन का निरीक्षण किया साथ ही डिग्री कॉलेज की कक्षाएं शुरू करवाने को लेकर भवन का निरीक्षण भी किया।

खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने बताया की सतौन डिग्री कॉलेज को खोलने को लेकर निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा की जल्दी ही सतौन डिग्री कॉलेज की अधिसूचना जारी कर कक्षाओं को जल्द शुरू कर दिया जायेगा।

Written by Newsghat Desk

Job Alert : सिरमौर में लोक निर्माण विभाग में 109 पदों के लिए मांगे आवेदन

Job Alert : सिरमौर में लोक निर्माण विभाग में 109 पदों के लिए मांगे आवेदन

नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, हाथ दांत पैरों से हुई मृतक व्यक्ति की पहचान

नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, हाथ दांत पैरों से हुई मृतक व्यक्ति की पहचान