in

हिमाचल के जंगलों में आग से करोड़ों की वन संपदा जल कर हो रही राख

हिमाचल के जंगलों में आग से करोड़ों की वन संपदा जल कर हो रही राख

हिमाचल के जंगलों में आग से करोड़ों की वन संपदा जल कर हो रही राख

एक माह में प्रदेश में 550 आग की घटनाएं आई सामने

TROWS

गर्मियों के मौसम में हिमाचल के जंगल आग से जुलस रहे हैं प्रदेश भर में जंगलों में आग की घटनाएं हर रोज सामने आ रही हैं।
इस माह अब तक प्रदेश में 550 आग की घटनाएं सामने आ चुकी है जिसमें करोड़ों की वन संपदा जलकर राख हो रही है यही नही वन्यजीव भी इस आग में झुलस रहे हैं। हर साल वनों  में आग लगती है।

वन विभाग हर साल लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की बात तो करता है। लेकिन आग को रोकने के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। ज्यादातर मामलों में लोगों द्वारा ही आग  लगाई जाती है। जिससे वन संपदा को तो नुकसान तो होता ही है साथ में पर्यावरण भी प्रदूषित होता है।

राजधानी शिमला में भी बीते 30 दिनों से शहर के जंगलों में आग लग रही है तारा देवी संकट मोचन के बाद अब टूटी कंडी के जंगल आग से जल रहे हैं बीते दिन टूटीकंडी जंगलों में भयानक आग लग गई और  अग्निशमन के कर्मचारी आग को बुझाने में जुटे है। आग के चलते राजधानी शिमला भी धुएं के आगोश में आ गई है चारों तरफ दुआ दिखाई दे रहा है।

Doon valley school

वन विभाग के डीएफओ पब्लिसिटी विभाग अनीश कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में गर्मियों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही है इस माह की बात करें तो अब तक  550  के करीब आग की घटना वन विभाग में रिपोर्ट हुई है।

प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों से आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है इनमें से अधिकतर आग लोगों द्वारा खुद लगाई जाती है जिससे वन संपदा को नुकसान हो रहा है साथ ही पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है उन्होंने लोगों से अपील भी की थी।

JPERC 2025

वनों में इस तरह से आग ना लगाएं साथ ही उन्होंने कहा कि चीड़ के जंगलों में ज्यादा आग फैलती है जिसे नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है ऐसे में लोगों को एहतियात बरतनी चाहिए ।

Written by Newsghat Desk

10वीं व 12वीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए आर्मी में भर्ती का सुनहरा मौका..

10वीं व 12वीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए आर्मी में भर्ती का सुनहरा मौका..

फूलपुर पंचायत में पानी से जूझ रही महिलाएं उतरेंगी सड़कों पर….

फूलपुर पंचायत में पानी से जूझ रही महिलाएं उतरेंगी सड़कों पर….