in

हिमाचल प्रदेश : मियां बीवी के झगड़े में बीच-बचाव कर रहे पिता को अपने ही बेटे ने उतारा मौ+त के घाट…..

TROWS

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी।

घटना मंडी जिले के जोगिंद्रनगर उपमंडल की है। द्रुबबल पंचायत के चंडोझ गांव में सोमवार देर रात यह वारदात हुई। मृतक की पहचान प्रताप के रूप में हुई है, जो जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत्त थे।

घर में बहू और बेटे मुकेश के बीच झगड़ा चल रहा था। शोर सुनकर पिता प्रताप बीच-बचाव करने पहुंचे। इसी दौरान गुस्से में आए मुकेश ने किसी नुकीली चीज से पिता पर हमला कर दिया।

Doon valley school

हमले में प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। मृतक की पत्नी नागण देवी के बयान पर पुलिस ने आरोपी बेटे मुकेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

JPERC 2025

जोगिंद्रनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएसपी पधर देवराज ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना में और कौन-कौन शामिल था और हमले में किस हथियार का इस्तेमाल हुआ।

इस दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया है। घरेलू विवाद इस हद तक बढ़ सकता है, किसी ने सोचा न था। फिलहाल पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है।

Written by Newsghat Desk

Himachal Weather: हिमाचल में भीषण गर्मी! यहां का पारा 42 डिग्री पार, आज हीट वेव का अलर्ट

Himachal Weather: हिमाचल में भीषण गर्मी! यहां का पारा 42 डिग्री पार, आज हीट वेव का अलर्ट

Himachal Crime News: पुलिस के हत्थे चढ़े नशा तस्कर! 85 हजार रुपये की नकदी बरामद

Himachal Crime News: पुलिस के हत्थे चढ़े नशा तस्कर! 85 हजार रुपये की नकदी बरामद