in ,

सिया ह*त्या*कां*ड: बीड़ी के पैसे को लेकर हुआ विवाद और गुस्से में निकला आरोपी, मां के सामने कबूला जुर्म

TROWS

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र में हुए सिया हत्याकांड में पुलिस जांच ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी विकास ने न केवल पुलिस के सामने, बल्कि अपनी मां के सामने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

जांच में सामने आया है कि वारदात वाले दिन आरोपी का अपनी मां के साथ पैसों को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद मामूली था, लेकिन इसी ने एक खौफनाक घटना का रूप ले लिया।

बीड़ी खरीदने को लेकर हुआ था झगड़ा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपनी मां से बीड़ी खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। मां ने पैसे देने से इनकार किया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर वह घर से निकल गया।

Doon valley school

घर से निकलने के बाद आरोपी एक गौशाला की तरफ गया। वहां से होते हुए वह गोपालपुर पंचायत के रास्ते उस मार्ग पर पहुंचा, जहां सिया कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान उसकी नजर छात्रा पर पड़ी।

अचानक किया हमला, संभलने का मौका नहीं मिला
आरोपी पहले से ही गुस्से में था। उसने रास्ते में दराट से सिया पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना अचानक था कि छात्रा को बचने का कोई मौका नहीं मिला।

JPERC 2025

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बिना किसी व्यक्तिगत दुश्मनी के यह वारदात की। घटना पूरी तरह से गुस्से और आवेग में की गई प्रतीत होती है।

रूट मैपिंग से सामने आई पूरी कहानी
शनिवार को पुलिस टीम आरोपी को घटनास्थल पर लेकर गई। वहां उसकी निशानदेही पर पूरे घटनाक्रम की रूट मैपिंग की गई। इससे यह साफ हुआ कि वह किस रास्ते से आया और वारदात के बाद कैसे भागा।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी पेड़ों की छंटाई का काम जानता है। वह महीने में केवल एक-दो बार ही दिहाड़ी करता था। पैसे की कमी के कारण वह अक्सर सड़क पर पड़े बीड़ी के टुकड़े उठाकर पीता था।

माता-पिता के सामने कबूल किया जुर्म
मामले में सबसे अहम मोड़ तब आया, जब पुलिस ने आरोपी के माता-पिता को उसके सामने लाया। माता-पिता के सवाल पर आरोपी ने सिर हिलाकर हत्या की बात स्वीकार कर ली।

मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। उनका कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देवभूमि में रिश्ते शर्मसार: युवक ने बुआ की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया, गिरफ्तार….

देवभूमि में रिश्ते शर्मसार: युवक ने बुआ की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया, गिरफ्तार….

Himachal Weather Update: आज बारिश-हवा का अलर्ट, 20 अप्रैल के बाद बढ़ेगी गर्मी

Himachal Weather Update: आज बारिश-हवा का अलर्ट, 20 अप्रैल के बाद बढ़ेगी गर्मी