Fair deal
in

2022 के विधानसभा चुनावों में युवाओं की होगी अहम भूमिका : पवन चौधरी

2022 के विधानसभा चुनावों में युवाओं की होगी अहम भूमिका : पवन चौधरी
Shubham Electronics
Paontika Opticals

2022 के विधानसभा चुनावों में युवाओं की होगी अहम भूमिका : पवन चौधरी

भाजयुमो सिरमौर की बैठक में पीएम मोदी की रैली को लेकर तैयार की रणनीति…

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सिरमौर की बैठक पाँवटा साहिब लोक निर्माण विश्राम गृह में जिला अध्यक्ष पवन चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

Shri Ram

बैठक में विशेष रुप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा प्रदेश सचिव व जिला सिरमौर के सह प्रभारी अरुण फाल्टा, मंडल अध्यक्ष पाँवटा साहिब अरविंद गुप्ता व युवा मोर्चा जिला प्रभारी के संदीप छिंटा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में जून माह में युवा मोर्चा की एक लाख युवाओं की रैली जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहेंगे, उस पर विशेष रूप से चर्चा हुई।

जिला सिरमौर के पांचो मंडलों के 563 बूथों से लगभग 11260 युवा इस रैली में जाएंगे और लगभग पूरे प्रदेश से इसी तरह 1 लाख युवा इस रैली में एकत्रित होंगे, ताकि जो भारतीय जनता पार्टी का मिशन रिपीट का लक्ष्य है उसमें युवा मोर्चा की विशेष भूमिका रह सके।

बैठक में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल चौधरी, भाजयुमो जिला महामंत्री सतीश कपूर व शुभम सैनी, पांवटा साहिब मंडल के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चौधरी, नाहन मंडल के अध्यक्ष अभिषेक चौहान, शिलाई मंडल के अध्यक्ष अनिल चौहान, रेणुका मंडल के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, पच्छाद मंडल के अध्यक्ष सुदर्शन सिंह जैलदार, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विनोद ठाकुर व राकेश ठाकुर, भाजयुमो जिला सचिव रणवीर सिंह व गुरचरण सिंह मंडलो के महामंत्री विजेंद्र सूर्या, कृष्ण कुमार, संदीप तोमर, सुनील चौधरी, राजीव चौधरी रविंद्र ठाकुर और सभी जिला के पदाधिकारी उपस्थित रहे

JPERC 2025
Diwali 02

Written by newsghat

जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले का ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया शुभारंभ…..

जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले का ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया शुभारंभ…..

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के बहाने किया डैमेज कंट्रोल, अपनों पर भी साधे निशाने

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने के बहाने किया डैमेज कंट्रोल, अपनों पर भी साधे निशाने