in

आस्था के उत्सव में पसरा मातम: शिमला में हवाई फायरिंग के दौरान महिला को लगी गोली! गई जान

TROWS

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब रोहड़ू के कुलगांव क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान चला हुआ था।

आस्था के उत्सव में पसरा मातम: शिमला में हवाई फायरिंग के दौरान महिला को लगी गोली! गई जान

इस दौरान देवता के अनुष्ठान कार्यक्रम में परंपरा के अनुसार, देवलू हवाई फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक गोली सीधे भीड़ में मौजूद रितिका (26 साल) पत्नी सतीश निवासी बकोरा को लग गई।

महिला को गोली लगने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। मगर जब तक परिवार के सदस्य और आसपास के लोग कुछ कर पाते तब तक उसकी मौके पर की मौत हो चुकी थी।

Doon valley school

रितिका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। इस हादसे के बाद रितिका के परिवार और गांव में चीख-पुकार मची हुई है। वहीँ, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू भेजा गया है।

चूँकि, इस धार्मिक अनुष्ठान में लोग बड़ी संख्या में अपने साथ लाइसेंसी और पारंपरिक हथियार लेकर पहुंचे थे, ऐसे में पुलिस के लिए आरोपी की पहचान करना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

JPERC 2025

उत्सव के शोर और दर्जनों लोगों द्वारा एक साथ की जा रही फायरिंग के कारण यह पता लगाना मुश्किल हो रहा है कि गोली किसकी बंदूक से चली। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर गहन जाँच में जुटी हुई है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HP News: हरित ऊर्जा की ओर हिमाचल के कदम! 90% बिजली नवीकरणीय स्रोतों से पैदा करने का लक्ष्य, जानिए क्या बोले सीएम

HP News: हरित ऊर्जा की ओर हिमाचल के कदम! 90% बिजली नवीकरणीय स्रोतों से पैदा करने का लक्ष्य, जानिए क्या बोले सीएम