Himachal News Update: टेक्सटाइल इंजीनियर ने उठाया खौफनाक कदम! दी जान, मानसिक तनाव से जूझ रहा था मृतक

Himachal News Update: मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के चौगान क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। विवेक सेन (39) पुत्र भूपेंद्र सेन निवासी चौगान तहसील सुंदरनगर जिला मंडी टेक्सटाइल इंजीनियर था।
Himachal News Update: टेक्सटाइल इंजीनियर ने उठाया खौफनाक कदम! दी जान, मानसिक तनाव से जूझ रहा था मृतक
प्रारंभिक जांच और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, विवेक सेन पिछले कुछ समय से गंभीर मानसिक तनाव (डिप्रेशन) से जूझ रहे थे। इसी बीच विवेक ने घर में ही फंदा लगाया और उस पर लटक कर अपनी जान दे दी।
जब विवेक ने यह खौफनाक कदम उठाया, तो परिजनों को इसकी भनक लगते ही हड़कंप मच गया। परिवार के सदस्यों ने युवक को तुरंत फंदे से नीचे उतारा और उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल सुंदर नगर ले जाया गया।


लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन द्वारा सूचना दिए जाने के बाद बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया।
उधर, एसपी मंडी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। अभी तक मौके से किसी सुसाइड नोट की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ताकि आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

