in

Achivement : पांवटा साहिब की डॉ. हरलीन कौर को लंदन में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Achivement : पांवटा साहिब की डॉ. हरलीन कौर को लंदन में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Achivement : पांवटा साहिब की डॉ. हरलीन कौर को लंदन में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Achivement : पांवटा साहिब की डॉ. हरलीन कौर को लंदन में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

TROWS

पांवटा साहिब की प्रसिद्ध आध्यात्मिक विशेषज्ञ डॉ. हरलीन कौर को एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें 26 जून 2026 को इंग्लैंड की राजधानी लंदन में आयोजित होने वाले World Book of Records London के 10वें अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

यह समारोह ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमंस स्थित प्रतिष्ठित Members Dining Room में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में दुनिया के विभिन्न देशों से चुनिंदा हस्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, उद्योगपतियों और आध्यात्मिक विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है।

डॉ. हरलीन कौर टैरो कार्ड रीडिंग, रेकी हीलिंग, एंजेल हीलिंग, न्यूमेरोलॉजी और पास्ट लाइफ रिग्रेशन थेरेपी के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य कर रही हैं। उन्होंने देश और विदेश के हजारों लोगों का मार्गदर्शन किया है तथा अपनी सेवाओं के माध्यम से विशेष पहचान बनाई है।

Doon valley school

उनकी उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें अब तक 100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति सम्मान, सरोजिनी नायडू सम्मान सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं। इसके अलावा पिछले सात वर्षों से देहरादून में आयोजित ज्योतिष महाकुंभ में भी उन्हें ज्योतिष विभूषण और ज्योतिष भूषण जैसे सम्मानों से नवाजा जाता रहा है।

बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश से बहुत कम लोगों को इस तरह का सम्मान ब्रिटिश पार्लियामेंट के हाउस ऑफ कॉमंस में प्राप्त हुआ है। ऐसे में डॉ. हरलीन कौर प्रदेश की पहली महिला बन गई हैं जिन्हें इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया जाएगा।

JPERC 2025

डॉ. हरलीन कौर की इस उपलब्धि से पांवटा साहिब सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. हरलीन कौर ने इस सम्मान को अपने गुरुजनों, परिवार, विद्यार्थियों और देशवासियों को समर्पित करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य भारतीय आध्यात्मिक ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा आधारित चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाना है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब में युवक से 6.12 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पांवटा साहिब में युवक से 6.12 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार