in

पांवटा साहिब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9.22 ग्राम चिट्टा के साथ तीन युवक गिरफ्तार

TROWS

पांवटा साहिब: जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 9.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 जून को डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब की टीम बद्रीपुर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक कार में कुछ लोग चिट्टा लेकर नाहन की ओर से बद्रीपुर चौक होते हुए शिलाई रोड की तरफ आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में सवार तीन युवकों के पास से कुल 9.22 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

Doon valley school

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज ठाकुर (जिला चंबा, वर्तमान में शिलाई में कार्यरत), अखिल निवासी धकोली और कमलेश कुमार निवासी धकोली, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

JPERC 2025

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले की जांच जारी है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Achivement : पांवटा साहिब की डॉ. हरलीन कौर को लंदन में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Achivement : पांवटा साहिब की डॉ. हरलीन कौर को लंदन में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

नाहन में चोरों का दुस्साहस: खड़ी कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी

नाहन में चोरों का दुस्साहस: खड़ी कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी