in

पांवटा साहिब में युवक से 6.12 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

TROWS

पांवटा साहिब: सिरमौर जिला की एसआईयू (SIU) टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से 6.12 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, 10 जून 2026 को एसआईयू नाहन की पुलिस टीम यमुना टोल बैरियर के पास गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोहन लाल पुत्र रमेश चंद, निवासी गांव फूलपुर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 6.12 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Doon valley school

पुलिस ने आरोपी को 11 जून को न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लेकर आया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

JPERC 2025

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में तीन युवकों से 9.22 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

पांवटा साहिब में तीन युवकों से 9.22 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

Achivement : पांवटा साहिब की डॉ. हरलीन कौर को लंदन में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Achivement : पांवटा साहिब की डॉ. हरलीन कौर को लंदन में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान