in

पांवटा साहिब में तीन युवकों से 9.22 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

TROWS

पांवटा साहिब, 11 जून: पांवटा साहिब पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों के कब्जे से 9.22 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 10 जून को डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब की टीम बद्रीपुर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक कार (HP44A-1338) नाहन की ओर से बद्रीपुर चौक होते हुए शिलाई रोड की तरफ जा रही है, जिसमें नशीला पदार्थ मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने कार को रोककर जांच की। वाहन में तीन युवक सवार थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 9.22 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया।

Doon valley school

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज ठाकुर, निवासी जिला चंबा (वर्तमान में शिलाई में कार्यरत), अखिल तथा कमलेश कुमार, दोनों निवासी धकोली, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पांवटा साहिब थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

JPERC 2025

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देवभूमि हिमाचल में जंगल के बीच चल रही रेव पार्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशीले पदार्थ संग दो युवक गिरफ्तार

देवभूमि हिमाचल में जंगल के बीच चल रही रेव पार्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशीले पदार्थ संग दो युवक गिरफ्तार

पांवटा साहिब में युवक से 6.12 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पांवटा साहिब में युवक से 6.12 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार