in

देवभूमि हिमाचल में जंगल के बीच चल रही रेव पार्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशीले पदार्थ संग दो युवक गिरफ्तार

Multi-ethnic group of women dancing to the music of party with her other girl friends on the dance floor of a fashionable night club in Slow Motion.

देवभूमि हिमाचल में जंगल के बीच चल रही रेव पार्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशीले पदार्थ संग दो युवक गिरफ्तार

TROWS

कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी में पुलिस ने देर रात एक रेव पार्टी पर छापा मारकर दो युवकों को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कसोल क्षेत्र के जंगल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की गई।

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के आयोजकों ने आयोजन के लिए आवश्यक अनुमति प्राप्त की थी। हालांकि, पुलिस को संदेह होने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। तलाशी के दौरान कुछ लोगों के पास से प्रतिबंधित नशीले पदार्थ बरामद हुए, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान केरल के एर्नाकुलम निवासी 33 वर्षीय राहुल सांई और पंजाब के एसएएस नगर (खरड़) निवासी चिराग भाटिया के रूप में हुई है।

Doon valley school

पुलिस के अनुसार, राहुल के पास से करीब 0.96 ग्राम कोकीन बरामद हुई। वहीं चिराग के कब्जे से एक्स्टेसी की गोलियां, एलएसडी स्ट्रिप, 1.31 ग्राम कोकीन और 2.7 ग्राम चरस बरामद की गई। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ मणिकर्ण पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ये नशीले पदार्थ कहां से लाए गए थे और इनके पीछे किसी बड़े नेटवर्क का संबंध तो नहीं है।

JPERC 2025

कुल्लू पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिरमौर में आवारा कुत्ते को खाना देने को लेकर विवाद!मारपीट करने पर दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

सिरमौर में आवारा कुत्ते को खाना देने को लेकर विवाद!मारपीट करने पर दोनों पक्षों पर मामला दर्ज