in

Alto Car से स्मैक के साथ चालक गिरफ्तार, कारवाई में जुटी पुलिस

Alto Car से स्मैक के साथ चालक गिरफ्तार, कारवाई में जुटी पुलिस

Alto Car से स्मैक के साथ चालक गिरफ्तार, कारवाई में जुटी पुलिस

TROWS

पुलिस ने एक आल्टो कार चालक से स्मैक बरामद की है। पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध मामला थाना में दर्ज कर लिया है। पकड़े गए चालक की पहचान बादशाह पुत्र प्रकाश चंद निवासी ज्वालामुखी के रूप में की गई है।

मामले की पुष्टि डीएसपी चन्द्रपाल सिंह ने की है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम एएसआई गुरबख्श के नेतृत्व में नाका लगाकर चैकिंग कर रही थी कि तभी एक आल्टो कार को जांच के लिए रोका गया।

Doon valley school

जब पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी की डिक्की से 6.06 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

एएसआई विपिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम नाके पर थी और इस मार्ग पर अक्सर नशेडिय़ों के घूमने व वाहन चालकों के नियमों को तोडऩे की शिकायतें आ रही थी, इसलिए पुलिस ने नाका लगाया था और गाड़ी चालक को चिट्टे सहित पकड़ा। पुलिस ने मामला थाना में दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

JPERC 2025

Written by Newsghat Desk

मार्किट की जमीन धंसी, आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों को खतरा

मार्किट की जमीन धंसी, आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों को खतरा

नेंज मेड साइंस फार्मा में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप, 110 कर्मचारियों ने किया रक्तदान

नेंज मेड साइंस फार्मा में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप, 110 कर्मचारियों ने किया रक्तदान