in

Himachal Weather: बारिश-बर्फ़बारी के लिए हो जाए तैयार! पूरे हिमाचल में बरसेंगे बादल, ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

TROWS

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बीते कई माह से बारिश और बर्फबारी की उम्मीद लगाए बैठे किसानों-बागवानो, आम लोगों और पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है।

Himachal Weather: बारिश-बर्फ़बारी के लिए हो जाए तैयार! पूरे हिमाचल में बरसेंगे बादल, ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

राज्य में कल से मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है, जिससे प्रदेश भर में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो जाएगा। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल में आज मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा।

22 जनवरी से एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस
जबकि उसके बाद यानी 22 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 26 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने के आसार हैं।

Doon valley school

तीन दिन पूरे राज्य में होगी बारिश-बर्फबारी
खासकर 22 जनवरी की रात से 24 जनवरी की सुबह तक व्यापक बारिश होने की संभावना है। राज्य के ज्यादातर जगहों पर 22 से 24 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं।

23 को अलर्ट जारी
23 जनवरी के लिए राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा के लिए बारिश का येलो अलर्ट जबकि चंबा, कुल्लू व लाहाैल-स्पीति के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

JPERC 2025

इतना ही नहीं मंडी, हमीरपुर में शीतलहर व शिमला सोलन व सिरमाैर जिले में बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट रहेगा। 25 जनवरी को राज्य के ऊंची पहाड़ियों पर एक-दो जगहों पर और 26 जनवरी को राज्य में कई स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: अब एक क्लिक में होगी जल शक्ति विभाग के विश्राम गृहों की ऑनलाइन बुकिंग! 500 रुपये में मिलेगा कमरा

HP News: अब एक क्लिक में होगी जल शक्ति विभाग के विश्राम गृहों की ऑनलाइन बुकिंग! 500 रुपये में मिलेगा कमरा

Himachal Crime News: कुरियर की आड़ में हो रही नशीली दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़! 800 गोलियां बरामद

Himachal Crime News: कुरियर की आड़ में हो रही नशीली दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़! 800 गोलियां बरामद