in

देवी देवताओं के मंदिर भी नहीं सुरक्षित : हिमाचल में एक ही रात दो मंदिरों में चोरी, सोना-चांदी और दानपात्र ले गए चोर

TROWS

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में दो धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। खुराहल और भनवाड़ गांव स्थित माता भराड़ी मंदिरों में चोरी की वारदात सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी नाराजगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, खुराहल स्थित माता भराड़ी मंदिर के मुख्य द्वार के कुंडे तोड़कर चोर अंदर घुस गए। यहां से चांदी का सिंहासन, चांदी का छत्र और सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक चोरी हुए सामान की कीमत करीब 4 से 5 लाख रुपये बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो घटना का पता चला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

इसी रात भनवाड़ स्थित माता भराड़ी मंदिर में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। यहां से करीब 15 किलो वजनी पीतल की घंटी और मंदिर का दानपात्र चोरी कर लिया गया। सुबह मंदिर पहुंचे ग्रामीणों ने दरवाजों की स्थिति देखकर चोरी की जानकारी पुलिस को दी।

Doon valley school

सूचना मिलते ही पुलिस टीम दोनों मंदिरों में पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की भी जांच शुरू कर दी है। चोरी की वारदातों को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

लगातार धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से स्थानीय लोगों में चिंता और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी हुए सामान की बरामदगी सुनिश्चित की जाए। लोगों का कहना है कि मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

JPERC 2025

मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचकर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमाचल ब्रेकिंग: रामपुर में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी पिकअप… मां-बेटे समेत 6 लोगों की मौ**त

हिमाचल ब्रेकिंग: रामपुर में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी पिकअप… मां-बेटे समेत 6 लोगों की मौ**त

पांवटा साहिब में ऑल इंडिया सैनी समाज की अनूठी पहल: मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा और समाज सेवा का दिया संदेश

पांवटा साहिब में ऑल इंडिया सैनी समाज की अनूठी पहल: मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा और समाज सेवा का दिया संदेश