in

Himachal Latest News: ढाई साल के मासूम की टीचर ने की पिटाई! कसूर सिर्फ इतना कि स्कूल में कर दी थी ‘पॉटी’

Himachal Latest News: ढाई साल के मासूम की टीचर ने की पिटाई! कसूर सिर्फ इतना कि स्कूल में कर दी थी ‘पॉटी’ Himachal Latest News: शिमला जिला के सरकारी स्कूल चियोग से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा व्यवस्था और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। यहाँ ढाई साल के मासूम बच्चे को महज इसलिए पीटा गया क्योंकि उसने क्लास में ‘पॉटी’ कर दी थी। इस घटना के बाद से नन्हा बच्चा सदमे में है और उसके गाल पर थप्पड़ के निशान इसकी गवाही दे रहे हैं। बच्चे के पिता गोपाल शर्मा ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और सीएम पोर्टल पर लिखित शिकायत में बताया कि उनका ढाई साल का बेटा स्कूल गया था। वहां उसने गलती से कपड़ों में पॉटी कर दी, जिससे नाराज होकर जेबीटी टीचर विनोद बरागटा ने उसे जोरदार चांटा मार दिया। उन्होंने बताया कि डरा-सहमा बच्चा बार-बार थप्पड़ को याद कर रो रहा है। थप्पड़ के बाद बच्चे के गाल पर काफी देर तक निशान भी बना रहा। उधर, इस घटना का एक वीडियो भी बनाया गया है जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वायरल वीडियो मे जब पिता बच्चे से पूछते हैं तो नन्हा बच्चा खुद कह रहा है कि “मेम ने पिटाई करी”। उधर, स्कूल के प्रिंसिपल संदीप शर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है, लेकिन टीचर के बचाव में जो तर्क दिया गया वह और भी चौंकाने वाला है। प्रिंसिपल के मुताबिक टीचर ने बताया कि बच्चे ने दूसरे बच्चे को पॉटी लगा थी, इसलिए यह सब हुआ। उन्होंने बताया कि इसकी आज विस्तृत जांच की जाएगी। अब सवाल यह उठता है कि क्या ढाई साल के बच्चे को सही-गलत की समझ होती है? साथ ही जब यह सब हो रहा था, तब क्लास में टीचर कहाँ मौजूद थे? क्या नन्हे बच्चों को उनके हाल पर अकेला छोड़ दिया गया था? उधर, ग्रामीणों ने भी इस पर कड़ा रोष जताया है और दोषी टीचर के खिलाफ सख्त से सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग की है।

Himachal Latest News: ढाई साल के मासूम की टीचर ने की पिटाई! कसूर सिर्फ इतना कि स्कूल में कर दी थी ‘पॉटी’

Himachal Latest News: ढाई साल के मासूम की टीचर ने की पिटाई! कसूर सिर्फ इतना कि स्कूल में कर दी थी ‘पॉटी’

TROWS

Himachal Latest News: शिमला जिला के सरकारी स्कूल चियोग से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा व्यवस्था और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।

Himachal Latest News: ढाई साल के मासूम की टीचर ने की पिटाई! कसूर सिर्फ इतना कि स्कूल में कर दी थी ‘पॉटी’

यहाँ ढाई साल के मासूम बच्चे को महज इसलिए पीटा गया क्योंकि उसने क्लास में ‘पॉटी’ कर दी थी। इस घटना के बाद से नन्हा बच्चा सदमे में है और उसके गाल पर थप्पड़ के निशान इसकी गवाही दे रहे हैं।

बच्चे के पिता गोपाल शर्मा ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और सीएम पोर्टल पर लिखित शिकायत में बताया कि उनका ढाई साल का बेटा स्कूल गया था। वहां उसने गलती से कपड़ों में पॉटी कर दी, जिससे नाराज होकर जेबीटी टीचर विनोद बरागटा ने उसे जोरदार चांटा मार दिया।

Doon valley school

उन्होंने बताया कि डरा-सहमा बच्चा बार-बार थप्पड़ को याद कर रो रहा है। थप्पड़ के बाद बच्चे के गाल पर काफी देर तक निशान भी बना रहा। उधर, इस घटना का एक वीडियो भी बनाया गया है जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।

वायरल वीडियो मे जब पिता बच्चे से पूछते हैं तो नन्हा बच्चा खुद कह रहा है कि “मेम ने पिटाई करी”। उधर, स्कूल के प्रिंसिपल संदीप शर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है, लेकिन टीचर के बचाव में जो तर्क दिया गया वह और भी चौंकाने वाला है।

JPERC 2025

प्रिंसिपल के मुताबिक टीचर ने बताया कि बच्चे ने दूसरे बच्चे को पॉटी लगा थी, इसलिए यह सब हुआ। उन्होंने बताया कि इसकी आज विस्तृत जांच की जाएगी।

अब सवाल यह उठता है कि क्या ढाई साल के बच्चे को सही-गलत की समझ होती है? साथ ही जब यह सब हो रहा था, तब क्लास में टीचर कहाँ मौजूद थे? क्या नन्हे बच्चों को उनके हाल पर अकेला छोड़ दिया गया था? उधर, ग्रामीणों ने भी इस पर कड़ा रोष जताया है और दोषी टीचर के खिलाफ सख्त से सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग की है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HP News : स्मार्ट मीटर पर सख्त हुआ विभाग! मीटर बदलने से रोका तो 24 घंटे में कटेगा बिजली कनेक्शन

HP News : स्मार्ट मीटर पर सख्त हुआ विभाग! मीटर बदलने से रोका तो 24 घंटे में कटेगा बिजली कनेक्शन