in

Himachal Crime News: घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की गर्दन पर जानलेवा हमला! आरोपी फरार

TROWS

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मामला पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत आने वाली बनोली पंचायत का है।

Himachal Crime News: घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की गर्दन पर जानलेवा हमला! आरोपी फरार

यहाँ वीरवार रात को 57 वर्षीय करनैल सिंह घर के बाहर सो रहे थे। तभी अचानक गांव के ही चार युवक वहां आ धमके और व्यक्ति से बहसबाज़ी करनी शुरू कर दी।

देखते ही देखते बहसबाज़ी इस कदर बढ़ गई कि एक युवक ने दराट निकाला और सीधे व्यक्ति के गर्दन पर हमला कर दिया। इससे व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया जिसने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया।

Doon valley school

चीख पुकार सुनकर परिवार के बाकी सदस्य जाग गए और जब बाहर जाकर देखा तो करनैल सिंह को लहूलुहान हालत में पाकर वह हैरान रह गए। वही वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए।

उधर, घायल को अमृतसर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीँ, सूचना पाकर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है।

JPERC 2025

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में घायल की पत्नी बीना देवी, बेटी किरण सहित परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। साथ ही आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई तेज कर दी गई है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Job’s: रीजनल रूरल बैंकों में 13217 पदों पर भर्ती! यहां जाने एज लिमिट, सैलरी सहित सारी डिटेल

Job’s: रीजनल रूरल बैंकों में 13217 पदों पर भर्ती! यहां जाने एज लिमिट, सैलरी सहित सारी डिटेल

Retirement Planning : रिटायरमेंट के बाद पाना चाहते हैं 1 लाख प्रतिमाह तो करें यह फाइनेंशियल प्लैनिंग

Retirement Planning : रिटायरमेंट के बाद पाना चाहते हैं 1 लाख प्रतिमाह तो करें यह फाइनेंशियल प्लैनिंग