Himachal Accident: हिमाचल में चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर! हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग…..
Himachal Accident: मंडी-कोटली-जालंधर एनएच पर लागधार के पास बीती देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस दौरान पहाड़ से एक बड़ा पत्थर गाड़ी पर गिर गया जिससे तीन लोग जख्मी हुए हैं, जिनमें दो महिलाएं शामिल है।
Himachal Accident: हिमाचल में चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर! हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग…..
तीनों घायलों को उपचार के लिए कोटली अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया है। वही पत्थर गिरने से गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है।
जानकारी के अनुसार दो महिलाओं सहित तीन लोग कोटली से सताहन की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान मंडी-कोटली-जालंधर एनएच पर लागधार के पास पहुंचते ही गाड़ी पर एक बड़ा पत्थर गिर गया।
इस दौरान अंदर सवार तीनों लोग घायल अवस्था में किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि गाड़ी पर पत्थर गिरने से तीन लोग जख्मी हुए हैं। तीनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।