in

Himachal Crime: बीच रास्ते महिला से मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक महिला के साथ कथित मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला शाहतलाई पुलिस थाना क्षेत्र के तलाई का है। शिकायतकर्ता खुशबू, निवासी गांव सन्दोली, ने आरोप लगाया कि जब वह अपने रास्ते से गुजर रही थी, तभी गांव मलारी निवासी एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोक लिया।

महिला का कहना है कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद महिला ने पुलिस थाना पहुंचकर पूरी शिकायत दर्ज करवाई।

Doon valley school

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की हिंसा, धमकी या कानून व्यवस्था से जुड़ी घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

JPERC 2025

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Written by Newsghat Desk

6 दोस्तों ने शुरू किया था नशा… 4 की चली गई जान, परिवार ने समय रहते बचा ली 2 युवाओं की जिंदगी

6 दोस्तों ने शुरू किया था नशा… 4 की चली गई जान, परिवार ने समय रहते बचा ली 2 युवाओं की जिंदगी

हिमाचल प्रदेश: शराब के नशे में पत्नी से मारपीट का आरोप, साले की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज

हिमाचल प्रदेश: शराब के नशे में पत्नी से मारपीट का आरोप, साले की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज