in

Himachal Latest News: नाले के पास गली सड़ी हालत में शव बरामद, नहीं हो पाई शिनाख्त

Himachal Latest News: नाले के पास गली सड़ी हालत में शव बरामद, नहीं हो पाई शिनाख्त

Himachal Latest News: नाले के पास गली सड़ी हालत में शव बरामद, नहीं हो पाई शिनाख्त

Himachal Latest News: हिमाचल प्रदेश जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के काठा नाले के समीप एक शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी का माहौल बन गया है।

जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने जैसे ही शव को देखा तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है, और गली-सड़ी हालत में होने की वजह से शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है।

वहीं पुलिस को शव के पास ख़राब मोबाइल भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ राकेश राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकता है।

JPERC 2025

Written by Newsghat Desk

Himachal Latest News: मानसिक तौर पर परेशान अस्पताल कर्मी ने जंगल में जा लगाया फंदा

Himachal Latest News: मानसिक तौर पर परेशान अस्पताल कर्मी ने जंगल में जा लगाया फंदा

Cryptocurrency news in hindi: क्रिप्टो में निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये बड़ी खबर आपके लिए है, जी-20 बैठक में सामने आए ये अच्छे संकेत

Cryptocurrency news in hindi: क्रिप्टो में निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये बड़ी खबर आपके लिए है, जी-20 बैठक में सामने आए ये अच्छे संकेत