in

हिमाचल में यहां लॉरेंस ग्रुप के नाम पर कारोबारी से 10 लाख की फिरौती मांगने का आरोप, जान से मारने की धमकी

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक कारोबारी को फोन कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस ग्रुप से जुड़ा बताया। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान कारोबारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में कारोबारी तेजिंद्र सिंह ने बताया कि 2 नवंबर की रात करीब 8:02 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस ग्रुप का सदस्य बताते हुए 10 लाख रुपये देने की मांग की।

आरोपी ने कारोबारी से कहा कि वह पैसे जमा करवाने के लिए बैंक खाते की जानकारी भेजेगा। इस पर कारोबारी ने उस मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया।

हालांकि, कुछ ही मिनट बाद रात करीब 8:09 बजे एक दूसरे विदेशी नंबर से फोन आया। इस बार कॉल करने वाले व्यक्ति ने धमकी देते हुए कहा कि अगर अगली सुबह तक 10 लाख रुपये नहीं दिए गए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद रात 8:11 बजे उसी नंबर से दोबारा कॉल आई। कारोबारी ने आवाज पहचानने के बाद इस नंबर को भी ब्लॉक कर दिया।

लगातार मिल रही धमकियों के बाद कारोबारी ने तुरंत 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद वह पुलिस थाना कुल्लू पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

JPERC 2025

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

एसपी अभिषेक एस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस साइबर सेल की सहायता से दोनों संदिग्ध मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फोन कहां से किए गए और इनके पीछे कौन लोग शामिल हैं। मामले की जांच जारी है।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमाचल में फर्जी कृषक प्रमाण पत्र से करोड़ों की जमीनों के सौदों का आरोप, राजगढ़ पुलिस ने दर्ज किया केस