in

हिमाचल में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

TROWS

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून अब रफ्तार पकड़ने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए 1 से 5 जुलाई तक कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और जरूरी होने पर ही यात्रा करने की अपील की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 30 जून को प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 1 जुलाई को कुछ स्थानों पर बारिश का असर और बढ़ सकता है। इस दिन कई क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

2 से 5 जुलाई के बीच प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, सड़कें बंद होने और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने जैसी स्थितियां बन सकती हैं। इसलिए लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Doon valley school

किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों के लिए भी विशेष चेतावनी जारी की गई है। यहां 1 से 5 जुलाई के बीच 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मंडी जिले के मुरारी देवी क्षेत्र में सबसे अधिक 6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं सबसे कम तापमान कुकुमसेरी में 8.3 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक तापमान ऊना में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

JPERC 2025

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और पहाड़ी ढलानों के पास जाने से बचें। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट और एडवाइजरी का पालन करें।

Written by Newsghat Desk

Himachal Pradesh: डिलीवरी के बाद महिला की मौत से भड़का गुस्सा, गेट तोड़ अस्पताल में घुसी भीड़, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

Himachal Pradesh: डिलीवरी के बाद महिला की मौत से भड़का गुस्सा, गेट तोड़ अस्पताल में घुसी भीड़, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

देवभूमि हिमाचल में शराब के नशे में पड़ोसी का खू**नी हमला! पति-पत्नी पर तेजधार हथियार से वार, पति की हालत गंभीर

देवभूमि हिमाचल में शराब के नशे में पड़ोसी का खू**नी हमला! पति-पत्नी पर तेजधार हथियार से वार, पति की हालत गंभीर