in

देवभूमि हिमाचल में शराब के नशे में पड़ोसी का खू**नी हमला! पति-पत्नी पर तेजधार हथियार से वार, पति की हालत गंभीर

TROWS

चम्बा: हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के चुराह क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। थनेईकोठी पंचायत के बुहनाली गांव में रविवार शाम एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपने पड़ोसी दंपति पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पति की हालत ज्यादा नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, तिलक राज अपने परिवार के साथ घर पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान उनका पड़ोसी नंद लाल नशे की हालत में वहां पहुंचा और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि उसने तिलक राज को जबरन अपने घर के अंदर ले जाकर दरवाजा बंद कर लिया।

जब तिलक राज की पत्नी अपने पति को बचाने पहुंचीं तो आरोपी ने उन पर लकड़ी काटने वाले तेजधार टोके से हमला कर दिया। इस हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। इसके बाद आरोपी ने तिलक राज पर भी कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए।

Doon valley school

घटना के बाद घायल महिला ने पड़ोसी को पूरी जानकारी दी। सूचना मिलते ही रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और किसी तरह तिलक राज को आरोपी के कब्जे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों को पहले तीसा अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तिलक राज की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चम्बा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

JPERC 2025

Written by Newsghat Desk

हिमाचल में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

हिमाचल में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

Himachal Pradesh: चरस तस्करी पर बड़ा एक्शन! 1.139 किलो चरस के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

Himachal Pradesh: चरस तस्करी पर बड़ा एक्शन! 1.139 किलो चरस के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार