Himachal News Alert: हिमाचल में दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता! शादी के 6 माह बाद ही दी जान, ससुरालियों पर केस दर्ज

Himachal News Alert: ऊना जिले के बाथू में एक विवाहिता द्वारा सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर मृतका की मां ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
Himachal News Alert: हिमाचल में दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता! शादी के 6 माह बाद ही दी जान, ससुरालियों पर केस दर्ज
भदसाली निवासी मृतका की मां इंदुबाला ने टाहलीवाल पुलिस थाने को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी शिवानी ठाकुर का विवाह 12 नवंबर, 2025 को बाथू निवासी हनी कुमार के साथ हुआ था।
महिला ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। महिला का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी को हैसियत के अनुसार दहेज दिया था।


इसी के चलते पति के साथ-साथ उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज कम लाने पर प्रताड़ित किया करते थे। इसी मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर शिवानी ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
वहीँ, शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति हनी कुमार, सास, ननद, ननदोई और देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

उधर, SP ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

