in

Himachal News: नशा माफिया की करोड़ों की कमाई पर पुलिस का प्रहार, होटल-मकान समेत 2.40 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब ₹2.40 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी है। इस कार्रवाई में दो वाहन, एक मकान, एक होटल, जमीन और पोस्ट ऑफिस में जमा धनराशि शामिल है। पुलिस की वित्तीय जांच में सामने आया कि यह संपत्ति नशे के अवैध कारोबार से अर्जित की गई थी।

पुलिस अधीक्षक तिरुमला राजू एसडी वार्मा ने बताया कि धर्मपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 और 2026 में दर्ज एनडीपीएस मामलों की गहन जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। जांच में आरोपियों की आय और संपत्ति के स्रोतों का विश्लेषण किया गया, जिसके आधार पर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर संपत्तियां फ्रीज की गईं।

सोलन पुलिस इससे पहले भी दाड़लाघाट और परवाणू थाना क्षेत्रों में नशा कारोबार से जुड़ी लाखों रुपये की संपत्ति फ्रीज कर चुकी है। वर्ष 2026 में अब तक पुलिस कुल ₹3.50 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई कर चुकी है।

Doon valley school

एसपी के अनुसार, इस वर्ष अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 99 मामले दर्ज हुए हैं और 205 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अभियानों के दौरान करीब 1.3 किलोग्राम चिट्टा (हेरोइन) भी बरामद किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Written by Newsghat Desk

Paonta Sahib News: घर के बाहर बुलाकर मारपीट का आरोप, पड़ोसियों समेत 4 लोगों पर मामला दर्ज

Paonta Sahib News: घर के बाहर बुलाकर मारपीट का आरोप, पड़ोसियों समेत 4 लोगों पर मामला दर्ज

Himachal Weather Alert: हिमाचल के इन जिलों में आज भारी बारिश का खतरा, 12 अगस्त तक मौसम रहेगा खराब

Himachal Weather Alert: हिमाचल के इन जिलों में आज भारी बारिश का खतरा, 12 अगस्त तक मौसम रहेगा खराब