Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Pradesh : लुहरी-करसोग सड़क पर दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत…..

TROWS

कुल्लू, 27 अप्रैल 2025: हिमाचल प्रदेश के आनी में लुहरी-करसोग सड़क पर शनिवार तड़के एक भीषण हादसा हुआ। बैहना के छांवटी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई किनारे जा गिरी। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई।

Holi 2026 -2

पुलिस के अनुसार, कार (एचपी 30-7063) सुबह करीब 4:00 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई। कार में सवार दोनों युवक शादी समारोह से घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान टिकम राम (42) और गुरदेव (27) के रूप में हुई। टिकम राम सराहन के सरांडी गांव के थे, जबकि गुरदेव करसोग के वाहण गांव के रहने वाले थे।

Indian Public School

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि की। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Doon valley school

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। प्रशासन ने तहसीलदार आनी रत्नेश्वर शर्मा के माध्यम से मृतकों के परिवारों को 25-25 हजार रुपये की तत्काल राहत राशि प्रदान की।

यह हादसा स्थानीय लोगों के लिए झकझोर देने वाला है। सड़क हादसों की बढ़ती संख्या ने क्षेत्र में सुरक्षा उपायों की जरूरत को फिर से उजागर किया है। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने की अपील की है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Written by Newsghat Desk

सुक्खू सरकार पर जयराम ठाकुर का हमला: शिक्षा और खेलों को बर्बाद करने का आरोप

सुक्खू सरकार पर जयराम ठाकुर का हमला: शिक्षा और खेलों को बर्बाद करने का आरोप

पांवटा साहिब : इस स्कूल में बैग फ्री डे! आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पांवटा साहिब : इस स्कूल में बैग फ्री डे! आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित