in

Himachal Pradesh : JCB चालक की वर्कशॉप मालिक ने की ह+त्या, आरोपी पकड़ मे…

TROWS

Himachal Pradesh : शिमला में एक सनसनीखेज घटना ने इलाके को दहला दिया है, ठियोग के सैंज में सोमवार शाम एक वर्कशॉप संचालक ने JCB चालक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

मृतक की पहचान रवि (35) सुंदरनगर, मंडी का रहने वाला था। वह JCB चलाता था। आरोपी अनिल सोलन के दाड़लाघाट का निवासी है और वह सैंज में किराए की वर्कशॉप चलाता है। पुलिस का मानना है कि हथियार से हमला हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही ठियोग पुलिस हरकत में आई। अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ। भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत जांच शुरू हो गई है।

Doon valley school

कुलदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि रवि शाम 5 बजे उसकी दुकान पर आया था। वह अक्सर अनिल की वर्कशॉप भी जाता था। थोड़ी देर बाद अनिल की दुकान से चीखें सुनाई दीं। अनिल फोन पर चिल्ला रहा था कि उसने किसी को मार डाला।

रवि को ठियोग अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कुलदीप ने अनिल पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

JPERC 2025

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि मामला गंभीर है। हर एंगल से जांच हो रही है। आरोपी हिरासत में है। इलाके में डर का माहौल है।

एक हफ्ते में ठियोग में यह दूसरी हत्या है। 2 अप्रैल को एक नेपाली युवक की हत्या हुई थी। उस मामले में भी आरोपी पकड़ा गया था। लगातार वारदातों से लोग सहमे हुए हैं।

Written by Newsghat Desk

सिरमौर में 2 किलो चरस के साथ 65 साल का आरोपी गिरफ्तार

सिरमौर में 2 किलो चरस के साथ 65 साल का आरोपी गिरफ्तार

Dream11: करोड़पति बनाने से लेकर जिंदगी बर्बाद करने तक की कहानियाँ

Dream11: करोड़पति बनाने से लेकर जिंदगी बर्बाद करने तक की कहानियाँ