in

Himachal Weather Update: 9 नवंबर तक साफ रहेगा मौसम, कुकुमसेरी में पारा माइनस 2.1 डिग्री पहुंचा, पांवटा रहा सबसे गर्म

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सर्दी का असर लगातार बढ़ने लगा है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 9 नवंबर तक राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है।

जनजातीय क्षेत्रों में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। लाहौल-स्पीति जिले के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा केलांग में पारा माइनस 1.1 डिग्री तक पहुंच गया है। इन इलाकों में रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

कई पहाड़ी इलाकों में भी बढ़ी ठंड

प्रदेश के अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कल्पा में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री, मनाली में 5.4 डिग्री और शिमला में 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

दूसरी ओर, मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है। पांवटा साहिब में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं, अधिकतम तापमान के मामले में ऊना 34.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

JPERC 2025

9 नवंबर तक नहीं मिलेगी बारिश से राहत की जरूरत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 9 नवंबर तक मैदानी, मध्यम ऊंचाई और ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

फिलहाल मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि बारिश और बर्फबारी न होने के बावजूद सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की जरूरत है।

Written by newsghat

Sirmaur News: घरेलू विवाद ने लिया मारपीट का रूप, महिला से मारपीट के आरोप में पति, सास और रिश्तेदारों पर केस दर्ज

Sirmaur News: घरेलू विवाद ने लिया मारपीट का रूप, महिला से मारपीट के आरोप में पति, सास और रिश्तेदारों पर केस दर्ज

हिमाचल में फर्जी कृषक प्रमाण पत्र से करोड़ों की जमीनों के सौदों का आरोप, राजगढ़ पुलिस ने दर्ज किया केस

हिमाचल में फर्जी कृषक प्रमाण पत्र से करोड़ों की जमीनों के सौदों का आरोप, राजगढ़ पुलिस ने दर्ज किया केस