in

Sirmaur News: घरेलू विवाद ने लिया मारपीट का रूप, महिला से मारपीट के आरोप में पति, सास और रिश्तेदारों पर केस दर्ज

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के नाहन शहर में घरेलू विवाद से जुड़ा मारपीट का मामला सामने आया है। कच्चा टैंक क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति, सास और अन्य रिश्तेदारों पर मारपीट करने और रास्ता रोकने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस थाना नाहन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जुलेखा पत्नी इमरान खान निवासी कच्चा टैंक, नाहन ने शिकायत में बताया कि वह अपने बच्चों को घर में सुला रही थी। इसी दौरान उसके पति इमरान खान, सास फिरदोस बेगम और कुछ अन्य रिश्तेदारों ने घर की सीढ़ियों पर लगे लोहे के गेट को ड्रिल मशीन से काटना शुरू कर दिया।

महिला के अनुसार, जब उसने इस काम का विरोध किया तो स्थिति ऐसी बन गई कि उसे डर के चलते छत से दूसरी छत पर छलांग लगाकर सड़क तक पहुंचना पड़ा। इसके बाद वह मामले की शिकायत करने के लिए पुलिस चौकी कच्चा टैंक जा रही थी।

कैंट चौक के सामने रास्ता रोककर मारपीट का आरोप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब वह कैंट चौक के सामने पहुंची तो वहां आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

JPERC 2025

पुलिस ने दर्ज किया मामला

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना नाहन में उसके पति, सास और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और आगामी कार्रवाई जांच के तथ्यों के आधार पर अमल में लाई जाएगी।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 नवंबर को धूमधाम से मनेगा पांवटा साहिब का स्थापना दिवस, शहर की संस्थाएं मिलकर करेंगी भव्य आयोजन

17 नवंबर को धूमधाम से मनेगा पांवटा साहिब का स्थापना दिवस, शहर की संस्थाएं मिलकर करेंगी भव्य आयोजन