in

17 नवंबर को धूमधाम से मनेगा पांवटा साहिब का स्थापना दिवस, शहर की संस्थाएं मिलकर करेंगी भव्य आयोजन

17 नवंबर को धूमधाम से मनेगा पांवटा साहिब का स्थापना दिवस, शहर की संस्थाएं मिलकर करेंगी भव्य आयोजन

17 नवंबर को धूमधाम से मनेगा पांवटा साहिब का स्थापना दिवस, शहर की संस्थाएं मिलकर करेंगी भव्य आयोजन

17 नवंबर को धूमधाम से मनेगा पांवटा साहिब का स्थापना दिवस, शहर की संस्थाएं मिलकर करेंगी भव्य आयोजन

पांवटा साहिब, 3 नवंबर। पांवटा साहिब का स्थापना दिवस इस बार 17 नवंबर 2026 को सामूहिक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए शहर की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और अन्य संस्थाएं एकजुट हो रही हैं। इस आयोजन को लेकर श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसाइटी ने पहल करते हुए होटल फिनिक्स में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई।

बैठक की अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष स. गुरदीप सिंह गैरी ने की। इस दौरान स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों, कार्यक्रमों और आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा हुई। सभी संस्थाओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए आयोजन में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

बैठक में नरेंद्र पाल सहोता (एनपीएस सहोता) ने प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि पांवटा साहिब के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और विकास की यात्रा को याद करने का अवसर होना चाहिए।

वहीं अजय शर्मा ने वेलफेयर सोसाइटी की सामाजिक गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर की पहचान वहां के लोगों और उनके सामूहिक प्रयासों से बनती है। इसलिए स्थापना दिवस में सभी संस्थाओं और नागरिकों की भागीदारी जरूरी है।

अध्यक्ष गुरदीप सिंह गैरी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहर के विकास में योगदान देने वाली सभी संस्थाओं और नागरिकों को एक मंच पर लाना है। इससे पांवटा साहिब की ऐतिहासिक विरासत, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को सामने लाने का अवसर मिलेगा।

JPERC 2025

बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों ने सुझाव देते हुए कहा कि समारोह में शहर की धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को विशेष स्थान दिया जाना चाहिए। साथ ही आम नागरिकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।

5 नवंबर को फिर होगी बैठक

स्थापना दिवस कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के लिए अगली बैठक 5 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे होटल फिनिक्स में होगी। इसमें सभी धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल संगठनों के साथ गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है।

बैठक में किसान महासभा, खाटू श्याम सेवा समिति, सनातन धर्म महासभा, महाराजा अग्रसेन समिति, हरि यमुना समिति, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, तिब्बतियन वेलफेयर सोसाइटी, जाट महासभा, पूर्व सैनिक संगठन, अखिल भारतीय सैनी समाज और खालसा स्पोर्ट्स क्लब सहित कई संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।

नगर पालिका अध्यक्ष निर्मल कौर सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी ने सहमति जताई कि पांवटा साहिब का स्थापना दिवस किसी एक संस्था का नहीं, बल्कि पूरे शहर का उत्सव होना चाहिए।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब में टैम्पू चालक से मारपीट का आरोप, यूनियन के उप प्रधान समेत 6 लोगों पर FIR दर्ज

पांवटा साहिब में टैम्पू चालक से मारपीट का आरोप, यूनियन के उप प्रधान समेत 6 लोगों पर FIR दर्ज