Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: भूस्खलन से फंसे वाहन वैकल्पिक मार्गों से सुरक्षित निकाले! यात्रियों व चालकों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था

TROWS

HP News: उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी से कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़े स्तर पर हुए भूस्खलन के कारण फंसे लोगों एवं वाहन चालकों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन की ओर से सभी प्रबंध किए गए हैं। छोटे वाहनों को कुल्लू की ओर से कमांद-कटौला होकर सुरक्षित मंडी की ओर भेजा गया है।

Holi 2026 -2

HP News: भूस्खलन से फंसे वाहन वैकल्पिक मार्गों से सुरक्षित निकाले! यात्रियों व चालकों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था

उन्होंने बताया कि दवाडा औऱ झलोगी के पास भारी भूस्खलन के कारण मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय उच्च मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया। प्रशासन की ओर से थलौट से लेकर हणोगी तक विभिन्न स्थानों में फंसे लोगों को निकालने के लिए सभी आवश्यक एवं त्वरित कदम उठाए गए हैं।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि गत रात को ही उपमंडलाधिकारी (ना.) बालीचौकी के माध्यम से इन लोगों के लिए पानी व ब्रेड सहित दूध इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। बुधवार को भी सुरंग संख्या 12 के समीप वाहन चालकों एवं अन्य फंसे हुए यात्रियों के लिए भोजन इत्यादि के समुचित प्रबंध किए गए हैं।

Doon valley school

उनके लिए सुबह के नाश्ते के अलावा दोपहर भोजन की भी व्यवस्था की गई। उपायुक्त ने बताया कि इस सड़क मार्ग को खोलने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए आवश्यक मशीनरी व मानव संसाधन तैनात किए गए हैं। आज छोटे वाहनों को वैकल्पिक सड़क मार्ग बजौरा-कटौला-कमांद होकर मंडी की ओर भेजा गया है।

यहां से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के यात्रियों को भी सुरक्षित कुल्लू की ओर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार सायं को झलोगी में लगभग आधा किलोमीटर तक सड़क मार्ग खोलना ही शेष है। अपूर्व देवगन ने कहा कि सभी यात्रियों व अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि एसडीएम बालीचौकी सहित प्रशासनिक अमला व अन्य संबंधित विभागों व एजेंसियों के अधिकारी मौके पर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर रहे वाहन चालकों एवं यात्रियों से भी आग्रह किया कि वे इन मार्गों पर ट्रैफिक इत्यादि की जानकारी प्राप्त करने के उपरांत ही यात्रा करें ताकि जाम जैसी स्थिति से बचा जा सके।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Latest News: सरकार ने करूणामूलक नियुक्ति नीति में किए व्यापक संशोधन! आय सीमा बढ़ाई

Himachal Latest News: सरकार ने करूणामूलक नियुक्ति नीति में किए व्यापक संशोधन! आय सीमा बढ़ाई

Himachal Latest News: एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 1000 नई बसें! दुर्गम क्षेत्रों में चलेगी 100 मिनी बसें

Himachal Latest News: एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 1000 नई बसें! दुर्गम क्षेत्रों में चलेगी 100 मिनी बसें