in ,

HP News: लाहौल स्पीति से कांग्रेस टिकट के लिए सचिन मिरूपा ने पेश की दावेदारी

HP News: लाहौल स्पीति से कांग्रेस टिकट के लिए सचिन मिरूपा ने पेश की दावेदारी

Sachin-Mirupa-submitted-cla.jpg

HP News: लाहौल स्पीति से कांग्रेस टिकट के लिए सचिन मिरूपा ने पेश की दावेदारी

HP News: हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पिति विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी से टिकट के लिए अपनी दावेदारी के लिए सचिन मिरूपा ने दावेदारी पेश की। आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ नादौन में मिलने के बाद, सचिन मिरूपा ने टिकट के लिए अपना आवेदन पत्र सौंपा। सचिन मिरूपा वर्तमान में ग्राम पंचायत कोकसर के पंचायत प्रधान हैं।

HP News: लाहौल स्पीति से कांग्रेस टिकट के लिए सचिन मिरूपा ने पेश की दावेदारी

उन्होंने कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से अपना राजनैतिक सफर शुरू किया। उन्होंने जानकारी दी कि वे एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव और प्रदेश महासचिव भी रहे।

BKD School
BKD School

इसके अतिरिक्त सचिन मिरूपा कांग्रेस पार्टी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी है और वर्तमान में उनके पास इस संगठन में जम्मू-कश्मीर के राज्य प्रभार का दायित्व है।

गौरतलब है कि सचिन मिरूपा राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में देशभर से शामिल चुनिंदा 119 पूर्णकालिक भारत जोड़ो यात्रियों में से एक यात्री रहे है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के बाद से ही राजनितिक हवाएं फिर से तेज़ हो गयी हैं और कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेता अपनी-अपनी पार्टियों से टिकट की दावेदारी पेश करने में जुटे हुए हैं।

इस मौके पर सचिन मिरूपा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर अपना आवेदन पत्र सौंपा और लाहौल स्पीति से टिकट की मांग की। सचिन मिरूपा ने बताया कि उनका यह आवेदन पत्र लाहौल स्पीति में आगे बढ़ते उनके युवा साथियों और नागरिकों के अनुरोध और आशीर्वाद का परिणाम है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Verbal-attacks-on-Kanganas.jpg

Himachal News: कंगना के दो नेताओं पर ज़ुबानी हमले! बोली- बड़ा पप्पू दिल्ली में बैठा, छोटा पप्पू हिमाचल में

Himachal-Accident-1.jpg

Paonta Sahib: सड़क क्रॉस कर रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर! दर्दनाक मौत