in

कांगड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: पुल से 50 फीट नीचे गिरा 16 टायरों का ट्रक, 2 की मौ*त

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पठानकोट–मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खोली और राजियाना गांव के बीच 16 टायरों वाला ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से करीब 50 फीट नीचे नदी की तलहटी में जा गिरा।

जानकारी के अनुसार, ट्रक पठानकोट से राजियाना की ओर जा रहा था। रात करीब 11 बजे चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

हादसे में ट्रक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल चालक घटनास्थल से फरार बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Doon valley school

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Written by Newsghat Desk

CBSE क्लस्टर-16 खो-खो में पांवटा के गुरु नानक मिशन स्कूल का जलवा, अंडर-19 टीम ने जीता तीसरा स्थान

CBSE क्लस्टर-16 खो-खो में पांवटा के गुरु नानक मिशन स्कूल का जलवा, अंडर-19 टीम ने जीता तीसरा स्थान

पांवटा साहिब: घर में चल रहा था चरस का कारोबार! पुलिस की दबिश में 104 ग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पांवटा साहिब: घर में चल रहा था चरस का कारोबार! पुलिस की दबिश में 104 ग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार