in

सिया हत्याकांड: नम आंखों से बेटी को विदाई! दराट से गर्दन पर किए थे 8 वार, बेटी के लिए न्याय की मांग

TROWS

मंडी के गोपालपुर में बीते कल हुए रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड ने पूरे हिमाचल को झकझोर कर रख दिया है। आज 19 साल की सिया गुलेरिया का पैतृक गांव नैण में अंतिम संस्कार किया गया।

सिया हत्याकांड: नम आंखों से बेटी को विदाई! दराट से गर्दन पर किए थे 8 वार, बेटी के लिए न्याय की मांग

इस दौरान सिया की अंतिम विदाई में हर आँख नम थी और हर दिल में गुस्सा। क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से बेटी को विदाई दी। साथ ही हत्यारे को फांसी देने की गुहार भी लगाईं गई।

बाजार बंद और सियासी उबाल
इस हत्याकांड के विरोध में आज सरकाघाट के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और रोष प्रदर्शन किया। मंडी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सीएम सुक्खू से इस्तीफे की मांग की।

Doon valley school

आज कोर्ट में पेश होगा आरोपी
आरोपी विकास पटियाल (36) को आज पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। पुलिस की अब तक की जांच से जो बातें सामने आई हैं, वो दहला देने वाली हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है। उसने बिना किसी ठोस वजह के, सिर्फ सनक में आकर सिया पर दराट से 7-8 वार किए। वार इतने जोरदार थे कि सिया की गर्दन धड़ से लगभग अलग हो गई और बचाव की कोशिश में उसका हाथ भी कट गया।

JPERC 2025

पहचान छिपाने को पहनी थी हुड्डी
जांच में पता चला है कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने को हुड्डी पहनी थी। हुड्डी पहनकर वह एक घर के सीसीटीवी में नजर आ रहा है। यह फुटेज आरोपी को पकड़ने का बड़ा आधार बनी। एक बाइक सवार ने भी उसे दराट के साथ देखा था।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Achievement: हिमाचल की नन्ही परी ने रचा इतिहास! 170 अवार्ड्स जीतने वाली बाल कलाकार को लंदन में मिला बड़ा सम्मान

Achievement: हिमाचल की नन्ही परी ने रचा इतिहास! 170 अवार्ड्स जीतने वाली बाल कलाकार को लंदन में मिला बड़ा सम्मान

Himachal Crime News: पुलिस की न**शा माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक! हिरासत में ली महिला तस्कर, 2.039 किलोग्राम अफीम बरामद

Himachal Crime News: पुलिस की न**शा माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक! हिरासत में ली महिला तस्कर, 2.039 किलोग्राम अफीम बरामद