Himachal Crime News: पुलिस की न**शा माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक! हिरासत में ली महिला तस्कर, 2.039 किलोग्राम अफीम बरामद

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश में नशे के संगठित नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी पुलिस ने नशा माफिया के ‘बैकवर्ड लिंकेज’ को खंगालते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है।

Himachal Crime News: पुलिस की न**शा माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक! हिरासत में ली महिला तस्कर, 2.039 किलोग्राम अफीम बरामद
पुलिस ने तकनीकी जांच और बैकवर्ड लिंकेज का पीछा करते हुए कंडाघाट क्षेत्र से एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। बड़ी बात यह है कि पुलिस को आरोपी महिला के कब्जे से 2.039 किलोग्राम अफीम भी मिली है।

आरोपी महिला की शिनाख्त गांव शिमी डाकघर एवं तहसील बेशीशहर जिला लमजुंग, नेपाल निवासी के रूप में हुई है, जोकि वर्तमान में जिला सोलन के कंडाघाट में लक्ष्मी टी स्टॉल का संचालन कर रही है।


पुलिस जांच में पाया गया कि महिला नशा तस्करों के एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा है। वह पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों की ‘लिस्टेड होलसेल ग्राहक’ थी।
जांच के अनुसार, पूर्व में गिरफ्तार आरोपी जब शिमला की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने रास्ते में ही इस महिला को अफीम की खेप सप्लाई की थी। महिला इसे आगे अवैध रूप से बेचने की फिराक में थी।


मगर इससे पहले ही पुलिस ने उसे कंडाघाट क्षेत्र में दबिश देकर पकड़ लिया और उसके कब्जे से 2.039 किलोग्राम अफीम बरामद की। अब तक इस मामले में कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
कुल बरामदगी का आंकड़ा अब 11.5 किलोग्राम अफीम तक पहुँच गया है। आरोपी महिला को अदालत में पेश कर उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!




