in

पांवटा ह*त्या*कां*ड पर बलदेव तोमर ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, बोले- जनता को चाहिए सुरक्षा, सिर्फ आश्वासन नहीं

पांवटा साहिब, 18 अगस्त। पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक के पास हुई हत्या के मामले को लेकर भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने पुलिस और सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की।

बलदेव तोमर ने बताया कि उन्होंने पांवटा साहिब के डीएसपी से मुलाकात कर घटना को लेकर चर्चा की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। हत्या में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए और पुलिस को मामले के हर पहलू की जांच करनी चाहिए।

Doon valley school

सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा पर सवाल

तोमर ने कहा कि पांवटा साहिब हिमाचल का महत्वपूर्ण सीमावर्ती और औद्योगिक क्षेत्र है। यहां उत्तराखंड और हरियाणा की सीमाएं नजदीक हैं। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां काम के लिए आते हैं।

JPERC 2025

उन्होंने सरकार से पूछा कि बाहर से आने वाले कर्मचारियों और मजदूरों के सत्यापन की क्या व्यवस्था है। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर रात के समय पुलिस गश्त और निगरानी कितनी प्रभावी है।

तोमर ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में पहले भी कानून व्यवस्था से जुड़ी घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में प्रशासन को केवल घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय पहले से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए।

पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

भाजपा नेता ने पांवटा साहिब में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी व्यवस्था मजबूत करने और औद्योगिक क्षेत्रों का सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लोगों को सुरक्षित माहौल मिले। अपराध होने के बाद कार्रवाई जरूरी है, लेकिन अपराध रोकने के लिए पहले से मजबूत व्यवस्था होना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने हत्याकांड के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में 54 वर्षीय व्यक्ति की चा**कू से ह**त्या, CCTV खंगाल रही पुलिस

पांवटा साहिब में 54 वर्षीय व्यक्ति की चा**कू से ह**त्या, CCTV खंगाल रही पुलिस

Paonta Sahib: गुरु नानक मिशन स्कूल की छात्राओं ने वॉलीबॉल में जीता सिल्वर पदक

Paonta Sahib: गुरु नानक मिशन स्कूल की छात्राओं ने वॉलीबॉल में जीता सिल्वर पदक