in

पांवटा साहिब में 54 वर्षीय व्यक्ति की चा**कू से ह**त्या, CCTV खंगाल रही पुलिस

पांवटा साहिब: विश्वकर्मा मंदिर के पीछे नगर परिषद पार्किंग में सोमवार देर रात एक 54 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भागमल निवासी शिलाई के रूप में हुई है। वह पिकअप चालक बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पार्किंग में किसी बात को लेकर भागमल की किसी व्यक्ति से कहासुनी हुई होगी। इसके बाद उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया।

हमले के बाद भागमल घायल अवस्था में करीब 100 मीटर दूर विश्वकर्मा मंदिर के गेट तक पहुंचा और वहीं गिर गया। देर रात एक ई-रिक्शा चालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Doon valley school

पुलिस को मृतक की जेब से मोबाइल और पैसे भी मिले हैं। ऐसे में शुरुआती तौर पर मामला लूटपाट से जुड़ा नहीं माना जा रहा है। हालांकि हत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था और वारदात को किसने अंजाम दिया, इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने विश्वकर्मा चौक और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि फुटेज से संदिग्धों की पहचान में मदद मिल सकती है।

JPERC 2025

घटनास्थल को सुरक्षित कर बैरिकेडिंग की गई है। फॉरेंसिक टीम भी मौके से साक्ष्य जुटाएगी। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की जानकारी ली।

एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हत्या की जांच कर रही है और आरोपियों तक पहुंचने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Written by Newsghat Desk

Paonta Sahib: तिरंगे के रंग में रंगा Indian Public School, बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने जीता दिल

Paonta Sahib: तिरंगे के रंग में रंगा Indian Public School, बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने जीता दिल

पांवटा ह*त्या*कां*ड पर बलदेव तोमर ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, बोले- जनता को चाहिए सुरक्षा, सिर्फ आश्वासन नहीं

पांवटा ह*त्या*कां*ड पर बलदेव तोमर ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, बोले- जनता को चाहिए सुरक्षा, सिर्फ आश्वासन नहीं