in

Paonta Sahib: तिरंगे के रंग में रंगा Indian Public School, बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने जीता दिल

पांवटा साहिब, 15 अगस्त। भुंगरनी स्थित Indian Public School में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई।

समारोह में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, भाषण, योग, परेड और लघु नाटिका के जरिए देशप्रेम का संदेश दिया। नन्हे बच्चों ने विभिन्न राज्यों की वेशभूषा और राष्ट्रीय प्रतीकों की प्रस्तुति से भारतीय संस्कृति की विविधता दिखाई।

कक्षा 1 से 7 तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों से कार्यक्रम में जोश भर दिया। वहीं, विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान पर आधारित लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। कक्षा 8 के विद्यार्थियों का योग प्रदर्शन भी समारोह का आकर्षण रहा।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने देशभक्ति परेड प्रस्तुत की। उनकी अनुशासित प्रस्तुति ने सभी का ध्यान खींचा।

विद्यालय की प्रधानाचार्य दीपा शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाते हुए देश के प्रति जिम्मेदारियों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। स्कूल कोऑर्डिनेटर राहुल गिल ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को शानदार कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

JPERC 2025

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन, एकता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना मजबूत करते हैं। समारोह का समापन सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Written by Newsghat Desk

सिरमौर की उपलब्धि! नाहन की चार नर्सिंग छात्राओं ने AMRU की टॉप-10 मेरिट में बनाई जगह

सिरमौर की उपलब्धि! नाहन की चार नर्सिंग छात्राओं ने AMRU की टॉप-10 मेरिट में बनाई जगह

पांवटा साहिब में 54 वर्षीय व्यक्ति की चा**कू से ह**त्या, CCTV खंगाल रही पुलिस

पांवटा साहिब में 54 वर्षीय व्यक्ति की चा**कू से ह**त्या, CCTV खंगाल रही पुलिस