in

सिरमौर की उपलब्धि! नाहन की चार नर्सिंग छात्राओं ने AMRU की टॉप-10 मेरिट में बनाई जगह

सिरमौर के नाहन माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नाहन की छात्राओं ने बीएससी नर्सिंग 5वें सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। कॉलेज की चार छात्राओं ने न केवल प्रथम चार स्थान हासिल किए, बल्कि AMRU विश्वविद्यालय की टॉप-10 मेरिट सूची में भी जगह बनाई।

कॉलेज में अंजलि ने पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 9.27 SGPA हासिल कर विश्वविद्यालय स्तर पर दूसरा स्थान पाया। सबा बेग ने 8.73 SGPA के साथ कॉलेज में दूसरा और विश्वविद्यालय में पांचवां स्थान हासिल किया।

इसी तरह वैभवी ने 8.27 SGPA के साथ कॉलेज में तीसरा और विश्वविद्यालय में नौवां स्थान प्राप्त किया। नेहा गुप्ता ने 8.18 SGPA के साथ कॉलेज में चौथा तथा विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में दसवां स्थान हासिल किया।

Doon valley school

एक ही सेमेस्टर में चार छात्राओं का विश्वविद्यालय की टॉप-10 मेरिट में शामिल होना कॉलेज के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, यह सफलता छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

कॉलेज में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को व्यावहारिक और क्लीनिकल प्रशिक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इससे छात्राओं को नर्सिंग क्षेत्र के लिए जरूरी कौशल विकसित करने में मदद मिलती है।

JPERC 2025

उपलब्धि पर चेयरमैन अनिल जैन, सचिव सचिन जैन और प्राचार्या रिजी गीवरगीस ने छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।

कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता संस्थान के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है और गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा के लिए प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Paonta Sahib: स्वतंत्रता दिवस पर भ्रष्टाचार मुक्त भारत का लिया संकल्प, पांवटा साहिब में हुआ कार्यक्रम

Paonta Sahib: स्वतंत्रता दिवस पर भ्रष्टाचार मुक्त भारत का लिया संकल्प, पांवटा साहिब में हुआ कार्यक्रम

Paonta Sahib: तिरंगे के रंग में रंगा Indian Public School, बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने जीता दिल

Paonta Sahib: तिरंगे के रंग में रंगा Indian Public School, बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने जीता दिल