in

Paonta Sahib: स्वतंत्रता दिवस पर भ्रष्टाचार मुक्त भारत का लिया संकल्प, पांवटा साहिब में हुआ कार्यक्रम

पांवटा साहिब। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार एवं अपराध ब्यूरो के स्टेट कार्यालय पांवटा साहिब में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया।

समारोह में स्टेट अध्यक्ष इंदर सिंह, जनरल सेक्रेटरी उमेश और स्टेट मीडिया प्रभारी प्रीति सहित अन्य टीम सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी के लिए अपना योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने देश की एकता, ईमानदारी और अनुशासन को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही समाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और लोगों को उनके अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

Doon valley school

कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने राष्ट्रहित और समाज की सेवा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त और जागरूक समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।

समारोह का समापन देशभक्ति की भावना के साथ हुआ। सभी सदस्यों ने राष्ट्रसेवा और सामाजिक जागरूकता के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

JPERC 2025

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब: माजरा में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला ने बेटे-बहू पर लगाए मा*र*पी*ट के आरोप

पांवटा साहिब: माजरा में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला ने बेटे-बहू पर लगाए मा*र*पी*ट के आरोप

सिरमौर की उपलब्धि! नाहन की चार नर्सिंग छात्राओं ने AMRU की टॉप-10 मेरिट में बनाई जगह

सिरमौर की उपलब्धि! नाहन की चार नर्सिंग छात्राओं ने AMRU की टॉप-10 मेरिट में बनाई जगह