in

पांवटा साहिब: माजरा में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला ने बेटे-बहू पर लगाए मा*र*पी*ट के आरोप

पांवटा साहिब: माजरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने बेटे, बहू और बहू के भाई पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में क्यारदा निवासी मजिदा ने बताया कि उसका बेटा अकरम अपनी पत्नी अनिशा के साथ उसी मकान में अलग कमरे में रहता है। महिला अपने साथ छोटी बेटी मशरुफा और नाती तनवीर के साथ रहती है।

शिकायत के अनुसार, 15 अगस्त को मजिदा अपनी बेटी और नाती के साथ घर के बरामदे में बैठी थी। इसी दौरान अकरम अपनी पत्नी अनिशा और उसके भाई के साथ वहां पहुंचा। महिला का आरोप है कि इसके बाद तीनों ने उसके साथ मारपीट की।

Doon valley school

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसकी बहू अनिशा ने उसके नाती तनवीर को भी लात मारी। शिकायतकर्ता के अनुसार, घटना के दौरान उन्हें जान से खत्म करने की धमकियां भी दी गईं।

मामले की शिकायत मिलने के बाद माजरा पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब घटना के कारण, मारपीट की परिस्थितियों और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

JPERC 2025

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस स्तर पर पुष्टि की जा रही है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sirmour News : नाहन जेल में कैदियों के दो गुट भिड़े, कई घायल

Sirmour News : नाहन जेल में कैदियों के दो गुट भिड़े, कई घायल