in

Sirmour News : नाहन जेल में कैदियों के दो गुट भिड़े, कई घायल

Sirmour News : नाहन जेल में कैदियों के दो गुट भिड़े, कई घायल

Sirmour News : नाहन जेल में कैदियों के दो गुट भिड़े, कई घायल

Sirmour News : नाहन जेल में कैदियों के दो गुट भिड़े, कई घायल

मॉडल सेंट्रल जेल नाहन में 15 अगस्त की शाम विचाराधीन कैदियों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। घटना जेल के ब्लॉक-ए में हुई। झड़प के दौरान कुछ कैदियों को चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, शाम के समय ब्लॉक-ए में कैदियों के दो गुट किसी बात को लेकर आपस में उलझ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। मौके पर तैनात जेल वार्डरों ने स्थिति संभालने और झगड़ा रोकने की कोशिश की।

कैदियों की संख्या अधिक होने के कारण शुरुआत में स्थिति को नियंत्रित करने में परेशानी हुई। इसके बाद अतिरिक्त वार्डर, हेड वार्डर और जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेल स्टाफ ने हस्तक्षेप कर दोनों गुटों को अलग किया और स्थिति पर काबू पाया।

Doon valley school

मारपीट में कुछ विचाराधीन कैदियों को चोटें आने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद जेल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने जेल के उप अधीक्षक सीता राम की शिकायत के आधार पर सदर नाहन थाना में मामला दर्ज किया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कैदियों के बीच विवाद किस वजह से शुरू हुआ और मारपीट में कौन-कौन शामिल था।

JPERC 2025

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में देशभक्ति के रंग में रंगा रामलीला मैदान, शहीद परिवारों का हुआ सम्मान

पांवटा साहिब में देशभक्ति के रंग में रंगा रामलीला मैदान, शहीद परिवारों का हुआ सम्मान

पांवटा साहिब: माजरा में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला ने बेटे-बहू पर लगाए मा*र*पी*ट के आरोप

पांवटा साहिब: माजरा में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला ने बेटे-बहू पर लगाए मा*र*पी*ट के आरोप