in

पांवटा साहिब में देशभक्ति के रंग में रंगा रामलीला मैदान, शहीद परिवारों का हुआ सम्मान

पांवटा साहिब में देशभक्ति के रंग में रंगा रामलीला मैदान, शहीद परिवारों का हुआ सम्मान

पांवटा साहिब में देशभक्ति के रंग में रंगा रामलीला मैदान, शहीद परिवारों का हुआ सम्मान

पांवटा साहिब में देशभक्ति के रंग में रंगा रामलीला मैदान, शहीद परिवारों का हुआ सम्मान

पांवटा साहिब, 15 अगस्त। पांवटा साहिब के रामलीला मैदान में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। उपमंडल प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम द्विज गोयल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

ध्वजारोहण के बाद एसडीएम ने मार्चपास्ट की सलामी ली। इससे पहले उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी।

अपने संबोधन में द्विज गोयल ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आजादी अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने सभी ज्ञात-अज्ञात वीरों को नमन करते हुए देश की एकता और विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

Doon valley school

एसडीएम ने कहा कि भारत आज विज्ञान, तकनीक, डिजिटल सेवाओं, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे सहित कई क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के विकास के साथ-साथ शिक्षा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने युवाओं से शिक्षा और कौशल विकास पर ध्यान देने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील की। साथ ही महिलाओं, विद्यार्थियों और बुजुर्गों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग करने का आग्रह किया।

JPERC 2025

कार्यक्रम में शहीद परिवारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें हलांह के शहीद कल्याण सिंह की वीरनारी, राजपुर के शहीद समीर कुमार की वीरमाता, सूरजपुर के शहीद शेर सिंह की वीरनारी, शखोली के शहीद भरत सिंह की वीरमाता, भरली के शहीद आशीष सिंह की वीरमाता, सनोग के शहीद रविंद्र सिंह की वीरनारी और बनौर के शहीद राजेंद्र सिंह के वीर पिता शामिल रहे।

मार्चपास्ट में पांवटा साहिब के विभिन्न स्कूलों की टुकड़ियों, एनसीसी-एनएसएस विद्यार्थियों, सीनियर सिटीजन तथा द स्कॉलर्स होम स्कूल की बैंड टीम ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत किया।

समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

मुख्यातिथि ने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और अन्य व्यक्तियों को सम्मानित किया। मार्चपास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, तहसीलदार मस्त राम शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह मीक्का, पार्षद, जिला परिषद सदस्य रोहित ठाकुर, व्यापार मंडल प्रधान अनिंदर सिंह नोटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्कूल प्रधानाचार्य, शिक्षक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब में देशभक्ति के रंग में रंगा द प्लेनेट ग्रुप, विद्यार्थियों को मिले पुरस्कार

पांवटा साहिब में देशभक्ति के रंग में रंगा द प्लेनेट ग्रुप, विद्यार्थियों को मिले पुरस्कार