in

Paonta Sahib: गुरु नानक मिशन स्कूल की छात्राओं ने वॉलीबॉल में जीता सिल्वर पदक

पांवटा साहिब: गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, देवीनगर की छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल की वॉलीबॉल टीम ने सीबीएसई क्लस्टर-17 गर्ल्स वॉलीबॉल टूर्नामेंट में द्वितीय रनर-अप रहते हुए सिल्वर पदक हासिल किया।

यह प्रतियोगिता 11 से 14 अगस्त 2026 तक हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जावली स्थित स्प्रिंग डेल कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों के 12 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए टीम को पदक तक पहुंचाया।

Doon valley school

टीम की सफलता में कोच नीतू ठाकुर का भी अहम योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास से खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में आत्मविश्वास के साथ मुकाबला किया।

प्रतियोगिता में स्कूल की ओर से मानवी, प्रिया ठाकुर, प्रियांशी राय, स्नेहा, आराधना ठाकुर, आशिका सैनी, सेजल, ओजस्विनी, समृद्धि ठाकुर और जसमीन कौर ने हिस्सा लिया।

JPERC 2025

स्कूल के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी और प्रधानाचार्य कमलजीत कौर ने खिलाड़ियों और कोच नीतू ठाकुर को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह सफलता स्कूल के लिए गर्व की बात है और अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

Written by Newsghat Desk

पांवटा ह*त्या*कां*ड पर बलदेव तोमर ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, बोले- जनता को चाहिए सुरक्षा, सिर्फ आश्वासन नहीं

पांवटा ह*त्या*कां*ड पर बलदेव तोमर ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, बोले- जनता को चाहिए सुरक्षा, सिर्फ आश्वासन नहीं

मिड-डे मील की खीर खाने के बाद 40 बच्चे बीमार, हिमाचल के इस अस्पताल में भर्ती

मिड-डे मील की खीर खाने के बाद 40 बच्चे बीमार, हिमाचल के इस अस्पताल में भर्ती