in ,

मिड-डे मील की खीर खाने के बाद 40 बच्चे बीमार, हिमाचल के इस अस्पताल में भर्ती

कुल्लू: नग्गर क्षेत्र के बाड़ी प्राइमरी स्कूल में मंगलवार को मिड-डे मील खाने के बाद करीब 30 से 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों ने स्कूल में खीर खाई थी। छुट्टी के बाद घर पहुंचते ही कई बच्चों को अचानक परेशानी होने लगी।

बताया जा रहा है कि प्रभावित बच्चे जैंडी, बाड़ी, बशकोला, रंखड़ू और बाजगाड़ी समेत आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। कुछ बच्चों की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत उपचार के लिए सीएचसी पतलीकूहल पहुंचाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत प्रधान कमलाकांत और उपप्रधान ललित भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। बड़ी संख्या में बच्चों के अस्पताल पहुंचने से परिजन भी वहां जुट गए।

Doon valley school

सीएचसी पतलीकूहल में बच्चों का उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ. मोहित शर्मा ने बताया कि शुरुआती तौर पर मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है। दूषित पानी भी इसका कारण हो सकता है। हालांकि, बीमारी की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

बीएमओ नग्गर डॉ. कर्ण के अनुसार अस्पताल में बच्चों का उपचार जारी है। चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

JPERC 2025

वहीं, मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने अस्पताल पहुंचकर बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने चिकित्सकों से बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उपचार व्यवस्था का जायजा लिया।

घटना के बाद अभिभावकों में चिंता है। परिजनों ने प्रशासन से मिड-डे मील में इस्तेमाल खाद्य सामग्री और पानी के सैंपल लेकर जांच करवाने तथा पूरे मामले की जांच की मांग की है।

Written by Newsghat Desk

Paonta Sahib: गुरु नानक मिशन स्कूल की छात्राओं ने वॉलीबॉल में जीता सिल्वर पदक

Paonta Sahib: गुरु नानक मिशन स्कूल की छात्राओं ने वॉलीबॉल में जीता सिल्वर पदक

पांवटा साहिब में धारदार हथियार से वार के बाद 54 वर्षीय व्यक्ति की मौ**त, पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा

पांवटा साहिब में धारदार हथियार से वार के बाद 54 वर्षीय व्यक्ति की मौ**त, पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा