in

पांवटा साहिब में धारदार हथियार से वार के बाद 54 वर्षीय व्यक्ति की मौ**त, पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा

पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक पर हुई मारपीट की घटना में एक 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब से पुलिस को सूचना मिली कि विश्वकर्मा चौक पर हुए झगड़े में घायल एक व्यक्ति को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान भाव सिंह पुत्र सही राम, निवासी गांव आवत, डाकघर कोटी उतरऊ, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। उनकी उम्र 54 वर्ष बताई गई है।

Doon valley school

मामले को लेकर पांवटा साहिब थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत अभियोग संख्या 161/2026 दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।

JPERC 2025

हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान मोहम्मद आमिर उर्फ फग्गु (21), निवासी देवी नगर, पांवटा साहिब और रेखा उर्फ अन्नु (29), निवासी वाल्मीकि बस्ती, पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में दोनों की घटना में संलिप्तता सामने आई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के पीछे की पूरी वजह और अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Written by Newsghat Desk

मिड-डे मील की खीर खाने के बाद 40 बच्चे बीमार, हिमाचल के इस अस्पताल में भर्ती

मिड-डे मील की खीर खाने के बाद 40 बच्चे बीमार, हिमाचल के इस अस्पताल में भर्ती

नाहन में रोजगार और नशे समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन, पांवटा साहिब से जुटेंगे 100 से ज्यादा युवा

नाहन में रोजगार और नशे समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन, पांवटा साहिब से जुटेंगे 100 से ज्यादा युवा