in

नाहन में रोजगार और नशे समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन, पांवटा साहिब से जुटेंगे 100 से ज्यादा युवा

नाहन, 19 अगस्त। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से 20 अगस्त, वीरवार को जिला मुख्यालय नाहन में कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अगुवाई में आयोजित होगा।

भाजयुमो का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान रोजगार, महंगाई, शिक्षण संस्थानों को बंद करने, चुनावी गारंटियों, कानून व्यवस्था और प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे।

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से इस प्रदर्शन में 100 से अधिक युवाओं के शामिल होने की बात कही गई है। पांवटा साहिब विधानसभा के दोनों मंडलों के युवाओं से प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया है।

Doon valley school

चरणजीत सिंह चौधरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को रोजगार देने के बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार का कार्यकाल लगभग चार साल पूरा होने को है और युवा अब भी रोजगार का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई स्कूल-कॉलेज बंद किए गए हैं और कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। साथ ही, नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

JPERC 2025

चरणजीत चौधरी ने कहा कि भाजयुमो युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा और जनता के बीच इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा।

पांवटा साहिब मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष संयम गुप्ता और गिरिपार आंजभोज मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष भगवान दास चौधरी ने भी युवाओं से नाहन पहुंचकर धरना-प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की है।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में धारदार हथियार से वार के बाद 54 वर्षीय व्यक्ति की मौ**त, पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा

पांवटा साहिब में धारदार हथियार से वार के बाद 54 वर्षीय व्यक्ति की मौ**त, पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा

हिमाचल प्रदेश: शादी का झांसा देकर छात्रा को बेचा गया बद्दी में, अजनबी की मदद से बची जान

हिमाचल प्रदेश: शादी का झांसा देकर छात्रा को बेचा गया बद्दी में, अजनबी की मदद से बची जान